July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

कर्ज चुकाने के लिए पति के पास नहीं थे पैसे, कर दिया पत्नी का सौदा, फिर दोस्त ने किया शर्मनाक कांड

Dhar Crime News : शख्स ने अपनी पत्नी को ही दोस्त के हवाले कर दिया। इसके बाद दोस्त ने शख्स की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Dhar Crime News : धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को अपने दोस्त के हाथ बेच दिया। बताया जा रहा है कि पति जुआ खेलने का आदी था, जिस वजह से उसपर कर्ज बढ़ता जा रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसका दोस्त दबाव बना रहा था। इस बीच शख्स ने अपनी पत्नी को ही दोस्त के हवाले कर दिया। इसके बाद दोस्त ने शख्स की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब पत्नी की शिकायत के बाद इंदौर के महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

जुआ खेलने की वजह से बढ़ा कर्ज

पुलिस के मुताबिक, महिला का पति धार जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कानवन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं उसकी पत्नी इंदौर में रहती थी। महिला की शिकायत पर इंदौर के महिला थाने में ही जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई। बता दें कि किसी संज्ञेय अपराध के बारे में शिकायत मिलने पर किसी भी पुलिस थाने में ‘जीरो’ एफआईआर दर्ज की जा सकती है, चाहे मामला किसी भी क्षेत्र का क्यों न हो। वहीं अब धार जिले के कानवन थाना प्रभारी अभय नीमा ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति जुआरी है और इस आदत के कारण उसका कर्ज बढ़ता जा रहा है।

दोस्त के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

कानवन थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कर्ज में डूबे उसके पति ने उसे अपने एक दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसने उसे पैसे उधार दिए थे। शिकायत के अनुसार, जब पति कर्ज चुकाने में असमर्थ हो गया, तो उसने एक दोस्त के साथ सौदा किया और कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों व्यक्ति फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं धार के एएसपी गीतेश कुमार गर्ग ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का बयान इंदौर में दर्ज किया जाएगा।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close