July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Farrukhabad Latest News : UP में टला बड़ा रेल हादसा, डिरेल होने से बाल-बाल बची फर्रुखाबाद एक्सप्रेस

Farrukhabad Latest News : फर्रुखाबाद में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Farrukhabad Latest News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। आशंका है कि अराजक तत्वों ने कासगंज फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल कराने का प्रयास किया था। ये जो हादसा टला है, वह फर्रुखाबाद जनपद की भटासा रेलवे स्टेशन के पास का है।

रेलवे ट्रैक पर रख दिया लकड़ी का टुकड़ा

बीती रात कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05389 कायमगंज रेलवे स्टेशन से 11:18 पर रवाना हुई थी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का भारी टुकड़ा रख दिया था। इंजन के अगले हिस्से में लकड़ी का टुकड़ा फंसने से करीब 25 मिनट ट्रेन घटना स्थल पर ही खड़ी रही।

12 बजे के बाद शमशाबाद स्टेशन पहुंची ट्रेन

ट्रेन को रोक कर रेलवे कर्मियों ने रेलवे ट्रैक पर रखे लकड़ी के टुकड़े को हटाया।  इसके बाद रात्रि 12:04 पर ट्रेन शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के गार्ड व ड्राइवर ने घटना की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी।

जांच में जुटे रेलवे के अधिकारी

अराजक तत्वों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बोटा रखने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अराजक तत्वों ने भटासा रेलवे स्टेशन की सीमेंट पटिया तोड़ी है। डॉग स्क्वॉड के साथ जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

कानपुर में साबसमती एक्सप्रेस हो गई थी डिरेल

बता दें कि अभी हाल ही में कानपुर के भीमसेन के पास साबरमती एक्सप्रेस के 20 से ज्यादा डिब्बे डिरेल हो गए थे। इस हादसे में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से गंतव्य स्थान पर भेजा गया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close