April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Assembly Winter Session 2024 : एमपी शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, इन विधेयकों को मिलेगी मंजूरी

MP Assembly Winter Session 2024 : मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सदन में खाद संकट पर चर्चा होगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। MP Assembly Winter Session 2024 : मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सदन में खाद संकट पर चर्चा होगी। इसके अलावा, सदन में आज चार विषयों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। विधायक कैलाश कुशवाह आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ते कुपोषण पर और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बिजली समस्याओं पर सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे।

 

MP Assembly Winter Session 2024 : इतना ही नहीं विधानसभा में आज सात विधेयकों को मंजूरी दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने खाद नहीं मिलने के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर से चर्चा की मांग की थी। विस अध्यक्ष ने चर्चा के बाद नेता प्रतिपक्ष को आश्वासन दिया था। 139 के तहत आज खाद मुद्दे पर चर्चा होगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close