June 12, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

घाना के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजे गए पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच हुए ये समझौते

PM Modi Visit Ghana : पीएम मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Modi Visit Ghana : अकराः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 2 दर्जन से अधिक हो चुकी है। इस बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने घाना का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश के सवा सौ करोड़ वासियों को समर्पित किया है। इस दौरान भारत और घाना में द्विपक्षीय वार्ता के बाद 4 अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए।

पीएम मोदी ने क्या लिखा?

घाना का सर्वोच्च सम्मान हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “मैं घाना की जनता और सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ के अधिकारी की उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत व घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है। यह सम्मान भारत और घाना की मित्रता को और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की एक ज़िम्मेदारी भी है। भारत हमेशा घाना की जनता के साथ खड़ा रहेगा और एक विश्वसनीय मित्र व विकास साझेदार के रूप में योगदान करता रहेगा।”

घाना के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा और उपराष्ट्रपति प्रोफेसर नाना जेन ओपोकु-अग्येमांग के साथ बुधवार को राजधानी अकरा में प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के बाद दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ के स्तर तक विस्तार देने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा उनके पांच देशों के दौरे का पहला चरण है।

5 वर्षों में दूना होगा व्यापार

वार्ता के उपरांत एक संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और घाना ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत केवल घाना की विकास यात्रा में एक साझेदार नहीं है, बल्कि उसका सह-यात्री भी है। दोनों देशों ने संस्कृति और पारंपरिक चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के माध्यम से परस्पर सहयोग को और अधिक मजबूती देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close