July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगहेल्थ

Do Not Avoid Stomach Pain : पेट में हल्का दर्द हो तो मिलते हैं इन बीमारियों के संकेत, भूलकर भी न करें अनदेखा

Do Not Avoid Stomach Pain : अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है या ज्यादा होता है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Do Not Avoid Stomach Pain : क्या आपको पेट में दर्द हल्का-हल्का होता है या कभी-कभी तेज हो जाता है। अक्सर पेट में रहने वाला दर्द भी कई बीमारियों के संकेत देने लगते हैं, लेकिन कई लोगों की आदत होती है इसे नजरअंदाज कर देते हैं। पेट दर्द के पीछे होने वाले कारणों को न जानकर कई लोगों में आदत होती है कि फटाफट दवा, पेन किलर या घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं।

कुछ समय के लिए दर्द में आराम तो मिल जाता है, लेकिन बाद में ये समस्या काफी खतरनाक भी बन सकती है। दरअसल, पेट के राइट या लेफ्ट या फिर निचले भाग में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। हर्निया, फ्लू, एपेंडिसाइटिस ये सब भी पेट में दर्द का कारण बनता है।

पेट में हल्का दर्द कई बातों का संकेत हो सकता है, लेकिन ये कुछ वजहों की ओर संकेत कर सकता है, जैसे- गैस, पेट में जॉइंट डिसऑर्डर, पीरियड में होने वाली समस्या या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है या ज्यादा होता है, तो डॉक्टर से सलाह लें, इसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इस मामले में लापरवाही न बरतें..

पेट में हल्का दर्द कई बातों का संकेत दे सकता है.. 

गैस की समस्या- बदहजमी या गैस की बढ़ती मात्रा हो सकती है। कभी-कभी खाना खाने के बाद आपको महसूस हो सकता है कि पेट एकदम भारी हो गया है। इसके अलावा गैस भी बनने लगती है।

खाने में करते हैं गलतियां- तेज मसालेदार खाना खाने से भी पेट में दर्द हो सकता है। कभी-कभी मसालेदार खाना भी आपको कई दिक्कत दे सकता है। खाने में अगर ज्यादा लाल मिर्च खाते हैं या ज्यादा तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो भी पेट में दर्द हो सकता है।

पाचन की समस्या- कभी-कभी खाना जब अच्छे से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है तो भी पेट में हल्का-हल्का दर्द हो सकता है। इसलिए खाना खाते समय देखभाल कर खाएं।

अन्य पेट संबंधी समस्याएं- पेट में होने वाला दर्द की वजह गांठ, जलन, या तेज दर्द शामिल हो सकता है।

संक्रमण- पेट के संयंत्रक संक्रमण (Plant Infections) भी दर्द का कारण बन सकते हैं। सांस के द्वारा लेना, निगलना या पौधों के साथ सीधे संपर्क में आना होता है। ये भी दर्द का कारण हो सकता है।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close