April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Price Today : शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें क्या है आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today : आज 2 मई 2025, शुक्रवार को भी सोने के रेट लुढ़क गए हैं। सोने के भाव में लगातार गिरावट हो रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली। सोने-चांदी की मांग में पिछले कुछ दिनों से तेजी जारी है। दुनियाभर के बाजारों में जारी आर्थिक अनिश्चितता और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के बीच सोने के दाम अप्रैल 2025 में ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे। लेकिन पिछले करीब एक हफ्ते से हर दिन गोल्ड प्राइस में गिरावट जारी है। आज 2 मई 2025, शुक्रवार को भी सोने के रेट लुढ़क गए हैं। सोने के भाव में लगातार गिरावट हो रही है।

सोने-चांदी के दाम में भयंकर गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 900 रुपये घटकर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये घटकर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछला बंद भाव 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

मंगलवार को चांदी की कीमत 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 4,000 रुपये टूटकर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजार में हाजिर सोना 43.35 डॉलर घटकर 3,273.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हाजिर चांदी 1.83 प्रतिशत घटकर 32.33 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close