April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Aaj Ka Mausam : राजधानी में आंधी-तूफान की चेतावनी.. 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके प्रदेश का हाल

Aaj Ka Mausam : मॉनसून ने ओडिशा, असम, मेघालय सहित 16 राज्यों में दस्तक दे दी है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एंट्री हो सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam : मॉनसून ने ओडिशा, असम, मेघालय सहित 16 राज्यों में दस्तक दे दी है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एंट्री हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, MP, UP सहित 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 60 KM रफ्तार से हवा चल सकती है। असम में तेज बारिश की चेतावनी है। राजस्थान के कुछ जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी। जानिए अन्य राज्यों में कैसा है आज का मौसम।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आंधी- बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में पहुंचा मॉनसून
भारत में मॉनसून (Monsoon) ने 24 मई को केरल में दस्तक दी। 29 मई तक मानसूर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय होते हुए त्रिपुरा पहुंच गया है। गुरुवार (29 मई) को पश्चिम बंगाल में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। राज्य में तेज बारिश की संभावना है। इसके चलते राज्य सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है।

राजस्थान में गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम के दो रंग हैं। कहीं बारिश हो रह है तो कहीं गर्मी का कहर है। मौसम विभाग ने गुरुवार (29 मई) जालोर, पाली, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू सहित 9 जिलों में तेज गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, दौसा सहित 20 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। राज्य में अगले कुछ दिन उमस वाली गर्मी रहने का अनुमान है। वहीं, 30 मई से लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। शिमला में बुधवार को ओले गिरे। मौसम विभाग ने राज्य में 29 मई से 1 जून तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना है। गुरुवार को दक्षिणी पश्चिम बंगाल 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। राज्य सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है। तटीय जिलों में आपदा प्रबंधन कर्मचारियों को तैनात किया है।

असम में तेज बारिश का अलर्ट
ओडिशा में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने जून से सितंबर में औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने 29 मई से 1 जून के तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। असम में अगले 2-3 दिनों में तेज बारिश की चेतावनी है। राज्य के 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान निचले इलाकों में पानी भरने, बाढ़ की स्थिति बनने, पेड़ उखड़ने और लैंडस्लाइड का खतरा हो सकता है।

दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को येलो अलर्ट के अलावा 31 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तेज रफ्तार से हवा चलेगी। NCR में भी अगले 2 दिनों के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट है। गाजियाबाद और नोएडा में हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा।

यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। लखनऊ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को गोरखपुर, बांदा, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, हरदोई, मेरठ, इटावा, बिजनौर, अमरोही, रायबरेली, औरेया सहित 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किमी रफ्तार से हवा चलेगी।

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम
बिहार के 38 जिलों में बारिश की संभावना है। 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बना हुआ है। साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इसकी वजह से बिहार में 3 जून तक आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं। इस साल बिहार में मानसून में सामान्य से 11% अधिक बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में 2 दिन बारिश के आसार
हरियाणा में एक बार फिर तापमान सताने लगा है। बीते बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। हालांकि इससे जल्द ही राहत मिलने वाली है। हरियाणा में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो 29 और 30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में राहत मिलेगी। वहीं, हरियाणा मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए 8 जिलों में अलर्ट जारी किया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close