July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Panna News: पन्ना में कपिलधारा कुएं के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त की कार्रवाई

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Panna Latest News: पन्ना। जिले के शाहनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चोपड़ा के सरपंच जगदीश आदिवासी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सरपंच ने कपिलधारा कुएं के निर्माण कार्य के एवज में आवेदक नंदलाल राठौर से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद मध्य प्रदेश लोकायुक्त की सागर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

लोकायुक्त टीम ने आरोपित सरपंच को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close