June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Weather Alert : एमपी में फिर बदला मौसम का ​मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, लोगों को मिली गर्मी से राहत

MP Weather Alert : एमपी में फिर बदला मौसम का ​मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather Alert : भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश ने मौसम में थोड़ी ठंड घुल गई। प्रदेश में अगले तीन दिन बरसात होगी। अशोकनगर-गुना समेत 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया। 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा दो टर्फ भी गुजर रही है। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। अगले तीन-चार दिन यानी 7 मई तक प्रदेश में तेज आंधी चलने और बारिश होने के आसार है।

प्रदेश में रविवार को अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और डिंडोरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। कल शनिवार को भोपाल में धूल भरी आंधी चली, जबकि कई जिलों में बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं नरसिंहपुर जिला सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close