July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1.72 लाख करोड़ का ‘संकल्प’ बजट: ओपी चौधरी ने उद्योग, शिक्षा और धार्मिक पर्यटन को दी रफ्तार

Chhattisgarh Budget Latest Update: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Budget Latest Update: रायपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखा। ‘संकल्प’ थीम पर आधारित इस बजट में उद्योग, अधोसंरचना, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है।

उद्योग क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन

नवा रायपुर-राजनांदगांव में इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। भिलाई में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए भी 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

प्रदेश में 23 नए उद्योगों की स्थापना का ऐलान किया गया है। उद्योग विभाग का बजट 248 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 775 करोड़ रुपये कर दिया गया है, यानी लगभग तीन गुना वृद्धि।

उद्योगों को अनुदान देने के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। साथ ही ‘खनिज ऑनलाइन 2.2’ परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन निर्माण की भी घोषणा की गई है।

शिक्षा और परीक्षा सुविधाओं का विस्तार

राजधानी रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
रायपुर के मठपुरैना स्थित दृष्टिबाधित शाला के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

गिरौदपुरी मेले के अनुदान को बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया है, जिससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार का दावा है कि ‘संकल्प’ बजट के जरिए राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक अधोसंरचना को नई गति मिलेगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close