July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Udhayanidhi can become Deputy CM : उदयनिधि बन सकते हैं तमिलनाडु के डिप्टी सीएम, मुख्यमंत्री ने दी बड़ी हिंट

Udhayanidhi can become Deputy CM : मिलनाडु से बड़ी खबर आई है। उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Udhayanidhi can become Deputy CM : चेन्नई। तमिलनाडु से बड़ी खबर आई है। उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उदयनिधि खेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे हैं। सीएम स्टालिन ने मंगलवार को संकेत दिया कि उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। जब पत्रकारों ने स्टालिन से मंत्रिमंडल में फेरबदल और कुछ समय से उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई निराशा नहीं होगी, बदलाव होगा।

श्वेत पत्र लाने की मांग पर स्टालिन

एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तरपूर्व मानसून से निपटने के लिए तैयार है और राज्य के मुख्य सचिव ने पहले ही शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की है और वह भी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। विपक्ष की उनकी अमेरिकी यात्रा के दौरान हासिल किए निवेश पर श्वेत पत्र लाने की मांग पर स्टालिन ने कहा कि उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने पहले ही एक बयान दिया है और वह भी अपने आप में एक श्वेत पत्र है।

उदयनिधि को सीएम बनाने की चर्चा

स्टालिन की अमेरिकी यात्रा के दौरान राज्य सरकार ने 18 कंपनियों के साथ कुल 7,616 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। उदयनिधि ने 18 सितंबर को कहा था कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने संबंधी फैसला मुख्यमंत्री स्टालिन लेंगे और अगले ही दिन तमिलनाडु के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री टी. एम. अंबारासन ने कहा था कि उदयनिधि को जल्द ही उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी DMK की जीत का श्रेय उदयनिधि को दिया गया था। पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में उनके अभियान की अहम भूमिका थी। बताया जा रहा है कि पार्टी उदयनिधि की छवि का फायदा उठाते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाकर 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करना चाहती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close