April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Gold-Silver Price: सोने के भाव में तेजी, चांदी में आई गिरावट, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में तेजी बरकरार है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। सोने के भाव में तेजी बरकरार है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शनिवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना  5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

चांदी में 21 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 269900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close