June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 21 May 2025 : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, चमकेगी जातकों की किस्मत, पढ़े 21 मई का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 May 2025 : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, चमकेगी जातकों की किस्मत, पढ़े 21 मई का पूरा राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि– अपनों में वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। थोड़ी सी खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान ठीक है व व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन परेशानी जरूर रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। बाकी व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close