April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Shivraj Patil Passes Away: देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटील का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Shivraj Patil Passes Away: देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटील ने 91 साल की उम्र में सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर 'देववर' में अंतिम सांस ली।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Shivraj Patil Passes Away: नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटील का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर ‘देववर’ में अंतिम सांस ली। शिवराज पाटील चाकूरकर लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री पदों पर कार्यरत रहे थे। लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

2008 मुंबई आतंकी हमले के समय गृह मंत्री थे पाटिल

अपने राजनीतिक करियर में शिवराज पाटील ने देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली है। महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटील चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं। लातूर ग्रामीण सीट से वह 1973 से 1980 तक विधायक रहे। 1980 के बाद वह लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटील देश के गृह मंत्री थे।

सुरक्षा चूक को लेकर आलोचना के बाद दिया था इस्तीफा

मुंबई आतंकी हमले में सुरक्षा चूक को लेकर काफी आलोचना होने पर पाटील ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मुंबई हमले रोकने में अपनी नाकामी स्वीकार की और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close