April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

JNU Election Result 2025: JNU में ABVP का 9 साल का सूखा खत्म! संयुक्त सचिव पद पर किया कब्जा, AISA के नीतीश कुमार ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान

JNU Election Result 2025: वैभव मीना के संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल करने के साथ ही करीब 9 साल बाद पहली बार ABVP ने केंद्रीय पैनल के पद पर जीत हासिल की है

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

JNU Election Result 2025 : नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। चुनाव में लेफ्ट के उम्मीदवारों ने इस चुनाव में 4 में से 3 केंद्रीय पैनल के पदों पर जीत हासिल की है। अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आखिरकार करीब 9 साल तक सत्ता में न रहने का सूखा तोड़ दिया है। JNU छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने संयुक्त सचिव पद पर कब्जा कर लिया है। आइए जानते हैं कि इस चुनाव किसे कितने वोट मिले और कौन किस पद पर जीता है।

क्या रहा चुनाव का परिणाम?

  • जेएनयू छात्र संघ चुनाव में AISA के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्हें 1,702 वोट मिले। वहीं, ABVP की शिखा स्वराज को 1,430 वोट और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) समर्थित तैयब्बा अहमद को 918 वोट मिले।
  • जेएनयू छात्र संघ चुनाव में डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) की उम्मीदवार मनीषा ने उपाध्यक्ष पद जीता है। मनीषा को 1,150 वोट मिले। एबीवीपी के निट्टू गौतम को 1,116 वोट मिले।
  • चुनाव में DSF ने महासचिव का पद भी जीत लिया है। इसकी उम्मीदवार मुंतहा फातिमा को 1,520 वोट मिले। वहीं, एबीवीपी के कुणाल राय को 1,406 वोट मिले।
  • जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ABVP ने संयुक्त सचिव का पद जीत लिया है। वैभव मीना को 1,518 वोट मिले और वह जीते। AISA के नरेश कुमार 1,433 वोट, प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (PSA) की निगम कुमारी को 1,256 वोट हासिल हुए हैं।

9 साल बाद ABVP की जीत

वैभव मीना के संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल करने के साथ ही करीब 9 साल बाद पहली बार ABVP ने केंद्रीय पैनल के पद पर जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2015-16 में सौरव शर्मा ने इसी पद पर जीत हासिल की थी। बता दें कि भाजपा ने साल 2000-01 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में संदीप महापात्रा विजयी हुए थे। इस बार के चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर ABVP की जीत पर AISA चिंता जताई और इसे चुनौती कहा है। वहीं, ABVP ने इस जीत को ऐतिहासिक बदलाव बताया है और कहा है कि वामपंथियों तथाकथित लाल किले को तोड़ दिया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close