President Draupadi Murmu Visit Prayagraj : कल प्रयागराज जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, त्रिवेणी संगम में लगाएंगी डुबकी, साथ में रहेंगे सीएम योगी
President Draupadi Murmu Visit Prayagraj : कल प्रयागराज जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, त्रिवेणी संगम में लगाएंगी डुबकी, साथ में रहेंगे सीएम योगी
President Draupadi Murmu Visit Prayagraj : प्रयागराज। महाकुम्भ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को आएंगी। संगम स्नान करेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी और शाम चार बजे तक यहां रहेंगी। इस दौरान फ्लोटिंग जेटी पर संगम स्नान, पूजन करेंगी। यहां से अक्षयवट दर्शन, पूजन, हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद सेक्टर तीन स्थित यमुना संकुल में राष्ट्रपति भोजन करेंगी। जिसके बाद डिजिटल कुम्भ अनुभूति केंद्र का अवलोकन कर अरैल घाटर ट जाएंगी और फिर हेलीकॉप्टर से बमरौली और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति की अगुवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे प्रयागराज आ जाएंगे।
सीएम यहां राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम चार बजे के बाद आईट्रिपलसी में अफसरों के साथ माघी पूर्णिमा की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व उनके कार्यालय के अफसर शनिवार को प्रयागराज आ गए। उन्होंने उन सभी स्थानों का भ्रमण किया जहां राष्ट्रपति को जाना है। रविवार को फ्लीट रिहर्सल किया जाएगा।




