ब्रेकिंगमध्यप्रदेश
त्विषा शर्मा मौत मामला: आरोपितों ने कोर्ट में दिए वॉयस सैंपल, CBI जांच को मिली रफ्तार


भोपाल: पूर्व मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में मंगलवार को महत्वपूर्ण प्रगति हुई। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपित गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह ने न्यायालय में अपने वॉयस सैंपल सौंप दिए। इसके साथ ही मामले की वैज्ञानिक जांच को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।
पिछली सुनवाई में अदालत ने दोनों आरोपितों को दोबारा वॉयस सैंपल देने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को दोनों ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अपने वॉयस सैंपल उपलब्ध करा दिए। अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) इन सैंपलों के आधार पर वैज्ञानिक जांच की अगली प्रक्रिया पूरी करेगी।
सुनवाई के दौरान अदालत ने CBI को 11 अगस्त तक मामले में चालान (चार्जशीट) पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई भी 11 अगस्त को तय की है। ऐसे में अब सभी की नजरें CBI की जांच रिपोर्ट और चालान में सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं।
वॉयस सैंपल मिलने के बाद जांच एजेंसी अब तकनीकी और वैज्ञानिक विश्लेषण के जरिए मामले से जुड़े अहम साक्ष्यों की पुष्टि करेगी। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया के बाद जांच अंतिम चरण में पहुंचेगी और चालान के जरिए मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
Contact us
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Namaskar Madhya Pradesh | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.