Yogi Cabinet Meeting : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक होनी है। ये बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे होगी। आज की इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार अग्निवीरों को बड़ी सौगात दे सकती है। अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण का प्रस्ताव मिल सकता है।
अग्निवीरों को लेकर हो सकते हैं ये बड़े ऐलान भी
इसके साथ ही 10-20% आरक्षण के नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव है। आरक्षी नागरिक पुलिस, PAC प्रशिक्षण में अग्निवीरों को छूट का ऐलान भी आज की कैबिनेट बैठक में हो सकता है।




