June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देश

Korba News: संडे ड्यूटी कटौती को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में काम बंद कर प्रदर्शन

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Korba News: कोरबा। गेवरा-दीपका स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनसीएच) में रविवार को संडे ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने संडे ड्यूटी में कटौती का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।

संडे ड्यूटी कटौती से कर्मचारियों में नाराजगी

कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में संडे ड्यूटी कम कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों के बीच असमानता की स्थिति बन रही है। स्टाफ ने मांग की कि या तो सभी कर्मचारियों को संडे ड्यूटी दी जाए या फिर किसी को भी न दी जाए।

कर्मचारियों ने कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ जांच की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि नेहरू शताब्दी चिकित्सालय केंद्रीय अस्पताल है, जहां गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, देलवाड़ीह और कोरबा से प्रतिदिन करीब 300 ओपीडी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों को समान रूप से ड्यूटी मिलनी चाहिए।

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचीं कार्मिक प्रबंधक

विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही गेवरा एरिया की कार्मिक प्रबंधक सुधा शिंदे अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार कार्य करने और जिम्मेदारी निभाने की समझाइश दी।

सुधा शिंदे ने कहा कि अन्य एरिया में भी संडे ड्यूटी नहीं दी जा रही है। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, कार्यालय स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रबंधन ने दी सफाई

वहीं अस्पताल की सीएमएस डॉ. विजयलक्ष्मी धान ने बताया कि उच्च प्रबंधन के निर्देश पर रविवार की ओपीडी सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अस्पताल के इनडोर वार्ड पहले की तरह संचालित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ओपीडी सेवा बंद होने के कारण कुछ कार्यालयीन कर्मचारियों की संडे ड्यूटी नहीं लगाई गई है। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहले सभी कर्मचारियों को संडे ड्यूटी का लाभ मिल रहा था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close