Stree 2 Mix Bhojpuri Song : सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और मजेदार है। यहां हर दिन कुछ नया और अनोखा वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपका अच्छा-खासा मनोरंजन हो सकता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मशहूर बॉलीवुड फिल्म के मशहूर गाने का है और उस वीडियो में ऑडियो एक फेमस भोजपुरी सॉन्ग का जोड़ दिया गया है। इसी कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग बोल रहे हैं कि वाइब तो है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा वो स्त्री 2 फिल्म के ‘आज की रात’ गाने का है। वीडियो तो फिल्म के गाने का है मगर ऑडियो नहीं है। इसका ऑडियो हटा दिया गया है और उसमें भोजपुरी गाने का ऑडियो लगा दिया है। दरअसल आज की रात गाने में भोजपुरी का फेमस गाना ‘सज के सवर के जब आवेलु’ का ऑडियो जोड़ दिया है। वीडियो को इस तरह एडिट किया गया है जैसे मानो यह एक असली गाना है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी इसका आनंद उठा रहे हैं।
लोगों ने वीडियो देख क्या कहा?
इस एडिटेड वीडियो को एक्स हैंडल पर @cricket_freak21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- Vibe तो है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे अब तक भरोसा नहीं हो रहा कि यह एडिट है। तीसरे यूजर ने लिखा- गाना और वीडियो दोनों सूट कर रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- ये इतना परफेक्ट क्यों लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भोजपुरी वर्जन कमाल है भाई।
Hindi version ❌ Bhojpuri version ✅ pic.twitter.com/EjGKb0U7fx
— Cricket Freak (@cricket_freak21) September 12, 2024




