September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate: सोने के दाम में उछाल, चांदी में आई मामूली गिरावट, जानिए महानगरों में आज का ताजा भाव

Gold and Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार, 19 मई को जहां चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold and Silver Price: नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार, 19 मई को जहां चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, सोने के भाव मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 93 रुपये (0.06 प्रतिशत) की मामूली तेजी के साथ 1,58,996.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, चांदी की कीमतें 0.54 प्रतिशत (1485 रुपये) की गिरावट के साथ 2,75,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

चांदी में गिरावट, सोने में मामूली तेजी

मंगलवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना मामूली तेजी के साथ 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो सोमवार को 1,58,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमतें 1,59,437 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,58,601 रुपये प्रति 10 ग्राम तक के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें आज गिरावट के साथ 2,76,271 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो सोमवार को 2,76,651 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,76,666 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,74,606 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

सर्राफा बाजार में क्या है सोने-चांदी की स्थिति

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बदलाव देखने को मिले। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 1000 रुपये की तेजी के साथ 2,76,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी के अलावा, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ और ये पिछले हफ्ते के शुक्रवार वाले रेट 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही स्थिर रही।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close