Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा है कि फिलहाल भीषण गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। विभाग ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया कि यहां का तापमान 28 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि मौजूदा स्थिति अगले सप्ताह तक बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि “आम तौर पर, मई को सबसे गर्म महीना माना जाता है। यदि उत्तर भारत में वर्षा की कोई गतिविधि नहीं होती है, तो तापमान सामान्य रूप से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। अनुमान है कि यह स्थिति अगले सप्ताह तक बनी रहेगी।”




