Gold-Silver Price Today 26 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। चूंकि आज बुधवार को महाशिवत्रि की छुट्टी होने की वजह से बाजार बंद रहता है इसलिए आज सोना का भाव वही रहेगा, हो सोमवार को था। सोने-चांदी का भाव 24 कैरेट (999) सोने का दाम पिछले बंद 86400 रुपये के मुकाबले बढ़कर 86647 रुपये हो गया। इस तरह 23 कैरेट (995) सोने का भाव 86300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, 22 कैरेट (916) सोने का भाव 79369 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट (750) सोने का भाव 64985 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 14 कैरेट (585) सोने का भाव 50689 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट (999) चांदी का भाव 96115 रुपये/किलो से घटकर 95769 रुपये प्रति किलो हो गया।
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
ना मंगलवार को वायदा कारोबार में 19 रुपये बढ़कर 86,203 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से इस कीमती धातु को समर्थन मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 19 रुपये या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 86,203 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 16,655 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा का भाव 0.61 प्रतिशत घटकर 2,933.77 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी का वायदा भाव 411 रुपये बढ़कर 95500 रुपये प्रति किलोग्राम पर
प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 411 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिए चांदी का भाव 411 रुपये या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 12,948 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.27 डॉलर प्रति औंस पर थी।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।




