April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

तीन जूता कारोबारियों के घर IT की रेड..! ​नोटों को पहाड़ देख अधिकारियों के उड़े होश

IT Rain in Agra : यूपी के आगरा में जूता व्यापारियों के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप मचा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IT Rain in Agra : यूपी के आगरा में जूता व्यापारियों के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप मचा है। आगरा के तीन जूता कारोबारियों बीके शूज और मंशु फुटवियर सहित एक और जूता कारोबारी के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। आगरा समेत अलग अलग शहरों में आईटी की टीम छापेमारी कर रही है। प्रतिष्ठान के अलावा व्यापारियों के घरों पर भी आयकर विभाग की टीम मौजूद है। कहा जा रहा है कि टैक्स में हेर फेर और आय से अधिक संपत्ति की मिली थी सूचना जिसके बाद हड़कंप मचा है।इनकम टैक्स की टीम फाइलें और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस चेक कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सुभाष बाजार स्थित बीके शूज और धाकरान चौराहे पर स्थित मंशू फुटवियर पर चल रही है छापेमारी। जानकारी के अनुसार 5 घंटे से रेड जारी है। वहीं अब तक 30 करोड़ से अधिक कैश बरामद हो चुके हैं। इसके साथ ही आईटी की टीम ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि जूता कारोबारी टैक्स चोरी कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर 3 बजे आयकर विभाग के अफसर तीनों कारोबारियों के शोरूम पहुंचे और खरीदारी करने आए लोगों को बाहर निकालकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल रेड जारी है। आयकर विभाग की टीमें फाइलें और डिवाइस चेक कर रही हैं।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close