July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Earthquake Latest News: इस राज्य में भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता

Earthquake Latest News: भारत के अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप शनिवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट, 55 सेकंड पर आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Earthquake Latest News: नई दिल्ली। भारत के अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप शनिवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट, 55 सेकंड पर आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ये भूकंप अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर (Keyi Panyor) में आया है। भूकंप का केंद्र अक्षांश: 27.56 N, देशांतर: 93.55 E पर है। इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है।

इसके पहले राज्य के इन हिस्सों में आया भूकंप

इसके पहले तिरप जिले में 28 जुलाई को शाम 6:36 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र 7 किमी की गहराई पर था। 27 जुलाई को राज्य के बिचोम में भूकंप आया था। ये भूकंप 27 जुलाई की रात 11:43 बजे आया था। रिक्टर स्केल पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

जानिए क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेट्स की गति और अन्य भू-वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के कारण आते हैं। पृथ्वी की बाहरी परत (Lithosphere) कई विशाल टेक्टोनिक प्लेट्स में विभाजित है, जो पिघले हुए मैग्मा (Mantle) पर तैरती हैं। ये प्लेट्स धीरे-धीरे (प्रति साल कुछ सेंटीमीटर) खिसकती हैं।

जब ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं, दूर हटती हैं या एक-दूसरे के नीचे खिसकती हैं। इसके कारण तनाव होता है। यह तनाव अचानक रिलीज होने पर ऊर्जा तरंगों (Seismic Waves) के रूप में निकलती है, जिसे भूकंप कहते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close