नादिया: लोकसभा चुनावों के लिए सातों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और 4 जून को नतीजे भी आ जाएंगे लेकन पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला नादिया का है। यहां आखिरी दौर की वोटिंग से पहले एक बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मृतक बीजेपी कार्यकर्ता का नाम हफीजुल शेख है। बदमाशों ने कथित तौर पर हफीजुल का सिर काट दिया और लगातार दो गोली मारीं। बता दें कि हालही में संपन्न लोकसभा चुनाव से पहले हफीजुल के नेतृत्व में क्षेत्र के अल्पसंख्यक भाजपा में शामिल हुए थे।




