DGP Prashant Kishore on UP Police Recruitment : कड़े इंतजामों के बीच समूचे उत्तर प्रदेश में आज यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी(पांचवे दिन) दिन का एग्जाम आयोजित हो रहा है। परीक्षा की पहली पाली का एग्जाम संपन्न हो चुका है। दूसरी पाली का एग्जाम 3 बजे शुरू हो गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस की और भर्ती होंगी। उन्होंने बताया कि करीब 40 हजार की पुलिस भर्ती जल्द होगी।
साथ ही उन्होंने 60244 पदों पर चल रही भर्ती परीक्षा पर कहा कि इस परीक्षा में जिन्होंने कुछ गलत किया वो जेल भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ी बात है कि बड़ी संख्या में महिलाएं आई हैं, बहुत अच्छा बैच आएगा ये।
हाल में की थी सीएम योगी ने एक पुलिस भर्ती की घोषणा
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रोग्राम के दौरान अगले दो सालों में यूपी पुलिस डिपार्टमेंट में एक लाख भर्तियों का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि इस भर्ती में 20 परसेंट पद महिलाओं के लिए होंगे।
अगले 2 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस 1 लाख नौजवानों की भर्ती करने जा रही है… इसमें से 20% हम बेटियों की भर्ती करने जा रहे हैं…: #UPCM श्री @myogiadityanath जी#YogiCreatesRecordJobs | @Uppolice | @MissionRojgarUP pic.twitter.com/pRqhDgOejp
— Government of UP (@UPGovt) August 30, 2024
बता दें कि 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए चल रही यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पहले यह परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक के कारण इस रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब यह परीक्षा फिर से आयोजित की गई है। इस बार परीक्षा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए या यूं कहें कि काफी पुख्ता इंतजामों के बीच एग्जाम का आयोजन किया गया।




