April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

लोकायुक्त में झूठी शिकायतें, फर्जी दस्तावेज और ब्लैकमेलिंग: वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी गिरफ्तार

MP Latest News: भोपाल जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी को शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और फर्जी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Latest News: भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी को शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और फर्जी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अलीम कुरैशी पर वक्फ बोर्ड के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बार-बार शिकायतें करने तथा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर आरोप हैं। इन शिकायतों के माध्यम से दबाव बनाकर अवैधानिक लाभ लेने की आशंका भी जताई जा रही है।

NCRB के एकीकृत जांच फॉर्म (IIF-1) के मुताबिक, अलीम कुरैशी द्वारा 17 अगस्त 2023 को लोकायुक्त संगठन में की गई शिकायत की जांच में आरोपों को आधारहीन मानते हुए प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया था। इसके बावजूद 13 जनवरी 2025 को उसी विषय में पुनः शिकायत दर्ज कराई गई। इस दूसरी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वक्फ बोर्ड के नाम से लगाए गए नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी थे और बोर्ड द्वारा कभी जारी ही नहीं किए गए थे। साथ ही यह भी सामने आया कि पूर्व में जांच के बाद मामला निपटाया जा चुका था।

जांच एजेंसियों का कहना है कि बार-बार की गई इन शिकायतों से न केवल सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ, बल्कि वक्फ बोर्ड की छवि भी प्रभावित हुई और आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

गौरतलब है कि अलीम कुरैशी पूर्व में मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में पदस्थ रहा है। आरोपों के अनुसार, कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े कई मामलों के चलते उसे सेवा से बर्खास्त किया गया था। बाद में वह राजनीति में सक्रिय हुआ और भोपाल जिला वक्फ कमेटी का अध्यक्ष बना।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से फर्जी दस्तावेजों की तैयारी, शिकायतों के पीछे की साजिश और अन्य संभावित मामलों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में वक्फ संपत्तियों से जुड़े अन्य बड़े नामों के सामने आने की भी संभावना है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close