July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की बल्ले बल्ले, सैलरी में हुआ इजाफा, यहां के सीएम ने किया ऐलान

Anganwadi Workers Salary Hike: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Anganwadi Workers Salary Hike: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को फायदा

उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार लाने में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि उनकी इसी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देते हुए मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का फायदा राज्य के 1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को मिलेगा।

सीएम नीतीश ने कहा कि नवंबर 2005 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार बनने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन उपायों के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को सरकार ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी के फैसले से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल और ऊंचा होगा तथा समेकित बाल विकास सेवाएं और प्रभावी ढंग से लागू की जा सकेंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में 1.20 लाख से अधिक आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हैं जिन्हें मानदेय में इस बढ़ोतरी से लाभ होगा।

आशा और ममता कार्यकर्ताओं की भी किया मालामाल

बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए भी बड़ी घोषणा कर चुके हैं। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close