April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

CM Arvind Kejriwal Case Update : CM केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में ED ने बनाया आरोपी

CM Arvind Kejriwal Case Update : CM केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में ED ने बनाया आरोपी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Arvind Kejriwal Case Update : नई दिल्ली। बहुचर्चित दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज दूसरे दिन (17 मई) भी सुनवाई हुई। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में यह आठवीं चार्जशीट है। हालांकि आरोपपत्र अभी कोर्ट के समक्ष रखा जाना बाकी है। फाइलिंग काउंटर पर फाइलिंग हो चुकी है। आज अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आज अभियोजन शिकायत दायर की जा रही है और AAP को आरोपी बनाया गया है।

 

एएसजी राजू ने आज अदालत को बताया कि रिश्वत हवाला के माध्यम से भेजी गई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में अब तक 7 आरोपपत्र दाखिल किए हैं। 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल और 15 मार्च को के. कविता समेत 18 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पिछले साल मार्च में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close