BSNL Unlimited Data Plan : BSNL दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ भरपूर डेटा, सिर्फ इतने रुपए करने होंगे खर्च
BSNL Unlimited Data Plan : देश की सबसे पुरानी और सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही पूरे देश में अपनी 4G सेवाएं शुरू करने वाली है।
BSNL Unlimited Data Plan : नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर कड़ी टक्कर रहती है। कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए सस्ते से सस्ते प्लान पेश करती है। इसी कड़ी में अब BSNL भी पीछे नहीं रहना चाहता है। BSNL ने यूजर्स के लिए एक शानदार अनलिमिटेड प्लान उतारा है। बता दें कि BSNL के पास हर यूजर्स के लिए अलग-अलग तरह के रिचार्ज प्लान हैं। देश की सबसे पुरानी और सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही पूरे देश में अपनी 4G सेवाएं शुरू करने वाली है।
भारत संचार निगम लिमिटेड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 4G सेवाएं शुरू नहीं की है। कंपनी ने पंजाब और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 4G सेवा ट्रायल के तौर पर उपलब्ध करा रही हैं। हालांकि, कंपनी ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए सस्ते और ज्यादा बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान जरूर लॉन्च किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स कंपनी के साथ बने रहे। कंपनी का एक ऐसा ही प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 395 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। साथ ही, यूजर्स को भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।
395 दिनों वाला प्लान
BSNL का यह रिचार्ज प्लान 2,399 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में कहीं भी, किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। साथ ही, इस प्रीपेड प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है। इस तरह से कुल मिलाकर यूजर को इस प्लान में 790GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्रीपेड प्लान का सीधा मुकाबला Airtel के 1799 रुपये वाले रिचार्ज प्लान से है।




