April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

CBSE Board Result 2024 : जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जल्दी यहां से करें चेक

CBSE Board Result 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज यानी 13 मई को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CBSE Board Result 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज यानी 13 मई को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वे सभी जो 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजे छात्र आधिकारिक वेबसाइट – cbseresults.nic.in और cbse.gov.in – और डिजीलॉकर सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

इस साल सीबीएसई कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष के 87.33% से 0.65 प्रतिशत अधिक है। जारी किए गए परिणाम के अनुसार, 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 1.16 लाख से अधिक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

CBSE Board 12th Result 2024: कैसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं

इसके बाद ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें
यह आपको दूसरी विंडो पर रीडायरेक्ट कर देगा
अब, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘कक्षा 12 बोर्ड परिणाम’
यह आपको एक लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना होगा
इसके बाद सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
आखिरी में सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

आज घोषित सीबीएसई कक्षा 12 के नतीजों में, तिरुवनंतपुरम में पास परसेंटेज 99.91 फीसदी के साथ सबसे अधिक है, इसके बाद विजयवाड़ा और चेन्नई में क्रमशः 99.04 प्रतिशत और 98.47 प्रतिशत है।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close