July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Ladli behna Yojana 2025: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नवंबर से मिलेंगे 1500 रूपए हर महीने

Ladli behna Yojana 2025: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। नवंबर से योजना की राशि में 250 रूपए की वृद्धि देखने को मिलेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ladli behna Yojana 2025: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। नवंबर से योजना की राशि में 250 रूपए की वृद्धि देखने को मिलेगी। सीएम डॉ मोहन यादव के ऐलान के मुताबिक, भाई दूज के बाद से लाड़ली बहनों को 1250 रूपए की जगह हर माह 1500 रूपए दिए जाएंगे, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि नवंबर से लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रूपए जारी आ सकते है। इससे सरकार पर 318 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।

संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि भाईदूज पर बहनों के खाते में उपहार के रूप में 250 रूपए भेजे जा सकते है इसके बाद नवंबर में 1250 रूपए जारी किए जाएंगे। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। इससे पहले 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले से सीएम ने 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त के लिए 1541 करोड जारी कर किए गए थे ।योजना की शुरुआत के बाद से अब तक 41 हजार करोड़ से अधिक की राशि लाड़ली बहनों को दी जा चुकी है।

लाड़ली बहनों को दिवाली बाद मिलेंगे 1500 रूपए प्रति माह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाभार्थी बहनों को भाईदूज से 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपये की जगह सीधे 1500 रुपये ट्रांसफर करने का ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि भाईदूज और दीपावली का अवसर बहनों के लिए योजना की राशि में वृद्धि की सौगात के रूप में आएगा, आगे से बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह राशि प्राप्त होगी। हमारा संकल्प है कि धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर देंगे। अगले तीन साल में 2028 तक 3000 रुपए बहनों के खाते में भेजने का लक्ष्य है।माना जा रहा है कि इसका लाभ नवंबर महीने में मिलने वाली किस्त के साथ दिया जाएगा, क्योंकि 20-21 अक्टूबर को दिवाली है और 23 अक्टूबर को भाईदूज है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close