September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG News: टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की जीत पर छत्तीसगढ़ में जश्न, रायपुर से बीजापुर तक फैंस सड़कों पर उतरे

Chhattisgarh Latest News: होली के दूसरे दिन भारत की इस बड़ी जीत का जश्न मनाने बच्चे, बुजुर्ग और युवा पूरे परिवार के साथ सड़कों पर नजर आए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Latest News: रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया।

रायपुर के जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए। लोगों ने तिरंगा लहराया, आतिशबाजी की और आकाशदीप छोड़े। इस दौरान “सबसे आगे हिंदुस्तानी” के नारों से माहौल गूंज उठा और फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सड़कों पर परिवारों ने मनाया जश्न
होली के दूसरे दिन भारत की इस बड़ी जीत का जश्न मनाने बच्चे, बुजुर्ग और युवा पूरे परिवार के साथ सड़कों पर नजर आए। बिलासपुर में दोस्तों ने मिलकर केक काटा और टीम इंडिया की जीत की खुशी मनाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी।

बीजापुर में बड़ी स्क्रीन पर देखा गया मैच
बीजापुर में क्रिकेट प्रेमियों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। कई जगह युवाओं ने तिरंगा लहराया, पटाखे फोड़े और भारत माता के जयकारों के साथ जीत का उत्सव मनाया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close