June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

जगदलपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का एथलेटिक्स चरण शुरू, 443 खिलाड़ी मैदान में, बस्तर को मिलेगी नई पहचान

Chhattisgarh Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उद्घाटन के बाद अब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का एथलेटिक्स चरण जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Tribal Games 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उद्घाटन के बाद अब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का एथलेटिक्स चरण जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। 30 मार्च से शुरू हो रही इन स्पर्धाओं में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 443 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

एथलेटिक्स में कुल 17 इवेंट शामिल हैं। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 10,000 मीटर दौड़, हर्डल्स, रिले रेस, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी स्पर्धाएं होंगी। पहले दिन ही डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल मुकाबले होंगे, जबकि शाम को 400 मीटर और रिले रेस के बाद विजेताओं को पदक दिए जाएंगे।

102 पदकों के लिए मुकाबले

पूरे एथलेटिक्स आयोजन में 102 पदकों के लिए मुकाबले होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के 33 खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने के लिए शहर के 13 होटलों की व्यवस्था की गई है। आने-जाने के लिए एसी वाहनों की सुविधा दी गई है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और फायर सेफ्टी की भी व्यवस्था की गई है।

बस्तर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

पर्यटन विभाग की ओर से खिलाड़ियों और अधिकारियों को बस्तर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि वे यहां की संस्कृति और जगहों को देख सकें। यह आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच देना है। साथ ही, बस्तर को खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में पहचान दिलाना भी लक्ष्य है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close