July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, TMC पर लगे आरोप

Suvendu Adhikari's PA Murdered: सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Suvendu Adhikari’s PA Murdered: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया।

फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी।

घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत गंभीर है। भाजपा ने TMC पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

सुवेंदु अधिकारी बोले- 2-3 दिनों तक रेकी के बाद हुई हत्या

सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।

TMC ने मामले की CBI जांच की मांग की

TMC ने सुवेंदु के PA की हत्या के पीछे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोपों का खंडन करते हुए मामले की CBI जांच की मांग की है। पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए।

क्या बोलीं PA चंद्रनाथ रथ की मां?

PA चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि दोषियों को सजा मिले। मैं खुद एक मां हूं, इसलिए मैं नहीं चाहूंगी कि किसी दोषी को फांसी दी जाए, लेकिन उन्हें उम्रकैद जरूर होनी चाहिए। मैं नई सरकार से अपील करती हूं कि वह सुनिश्चित करे कि दोषियों को सजा मिले।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close