April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशराजनीति

Attack on Giriraj Singh : बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी को

Attack on Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर एक युवक ने हमला किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Attack on Giriraj Singh : बेगूसरायः केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर एक युवक ने हमला किया है। यह हमला तब हुआ जब गिरिराज सिंह बेगूसराय के बलिया में जनता दरबार से बाहर निकल रहे थे। युवक ने केंद्रीय मंत्री पर मुक्का मारने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। सामने आए वीडियो में धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा और कड़ी कर दी। फिलहाल वह बेगुसराय से कहीं और निकल गए।

गिरिराज ने विपक्ष पर साधा निशाना

फिलहाल केंद्रीय मंत्री सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। खुद पर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से कहा यह दुःखद घटना है। हो सकता है आरोपी का चेहरा देखने के बाद तेजस्वी और अखिलेश उसके समर्थन में उतरेंगे। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

आरोपी की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, बलिया प्रखंड में गिरिराज सिंह जनता की समस्याएं सुन रहे थे। तभी सफेद टोपी पहने एक युवक पहुंचा और कुछ अपशब्द बोला। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया तो वह केंद्रीय मंत्री की ओर भागा और गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद सैफी के रुप में हुई है जोकि एक पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि आरोपी पार्षद है हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close