July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Siddharthnagar Bus Accident News : नाले में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची अफरा तफरी, अब तब इतने लोगों की मौत

Siddharthnagar Bus Accident News : एक सड़क हादसे में साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब 24 लोग घायल हो गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Siddharthnagar Bus Accident News : सिद्धार्थनगर। उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां जिले के ढ़ेबरुवा थाना क्षेत्र में बुद्ध परिपथ पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब 24 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को शाम लगभग छह-साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढ़ेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई।

 

जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर ने बताया, “शारदा नदी में गिरी बस में मोहन कोला गांव के करीब 55 लोग सवार थे। आस-पास के गांवों के लोगों और पुलिस टीम ने बचाव कार्य में मदद की। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना में 4 बच्चों समेत 24 लोग घायल हैं…”

 

डुमरियागंज में भी बस से हुआ था हादसा

बता दें कि दो महीने पहले ही सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में खीरा मंडी के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई थी। शोहरतगढ़ के डीएसपी सर्वेश सिंह ने बताया था कि त्रिलोकपुर पुलिस स्टेशन के तरहर गांव के प्रतीक गिरी अपनी 31 साल की बहन किरण गिरी और तीन साल की भतीजी सिद्धि के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close