April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Weather Update : मौसम ने ली करवट! एमपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जमकर बरसेंगे बदरा

Madhya Pradesh Weather Update : अगले 4 दिन तक कहीं हीट वेव चलेगी तो कहीं बारिश, बादल और आंधी वाली स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह से पूरे प्रदेश भर में मौसम के दो मिजाज देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी तो कई हिस्सों बारिश और ओले गिर रहे हैं। गुरुवार को भी यही देखने को मिला है। कहीं, हीट वेव चल रही है तो कहीं आंधी-बारिश का दौर है। ठीक ऐसा मौसम आज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो कई जिलों में हीट वेव तो कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, विदिशा, इंदौर, देवास, शाजापुर, भोपाल, रायसेन, सीहोर और सागर में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी चलने का अनुमान भी जताया है। यहां 40 किमी प्रति घंटे तक हवा की रफ्तार रह सकती है।

इन जिलों में बारिश के आसार- MP Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार- सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा और रीवा संभाग के जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने, बारिश और आंधी के आसार हैं। अगले 4 दिन तक कहीं हीट वेव चलेगी तो कहीं बारिश, बादल और आंधी वाली स्थिति बनी रहने की संभावना है।

MP Weather Update

मई का महीना शुरुआत से ही तपना शुरू हो गया है, पिछले कुछ दिनों में तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच पहुंच गया है, 2023 की अपेक्षा इस साल इंदौर खूब तप रहा है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पांच दिनों में रात का तापमान 21 डिग्री के आसपास रहा है, जबकि दिन का तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close