April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगविदेश

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान, कितनी मिसाइल और ड्रोन हुए तबाह? सामने आए आंकड़े

Operation Sindoor News : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Operation Sindoor News : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था। सेना के इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। आतंकियों पर हमले से बौखलाई पाकिस्तान की सेना ने भारत पर हमले की कोशिश की थी लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें विफल कर दिया। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई विमानों और एयरबेस को बुरी तरह से तबाह कर दिया। अब इस बात का आंकड़ा सामने आ गया है कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कितने लड़ाकू विमान आदि तबाह किए गए हैं।

पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ?

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के करीब 23 दिन बाद बड़ी जानकारी सामने आई है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, एक सी-130 विमान, कई क्रूज मिसाइलें और यूएवी नष्ट किए गए हैं। ANI ने पाकिस्तान के खिलाफ अभियानों में शामिल सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि भारतीय वायु सेना की ओर से दागी गई क्रूज मिसाइलों और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों ने 6 पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों, 2 महंगे विमान जो कि एयरबोर्न अर्ली वार्निंग या कंट्रोल एयरक्राफ्ट हो सकते हैं, 10 से अधिक यूसीएवी, एक सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को तबाह कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान की कई क्रूज मिसाइलों को भी नष्ट किया गया है।

एयरबेस से मलबा भी नहीं निकाल रहे पाकिस्तानी

सूत्रों ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले संघर्ष के दौरान भारत ने हवा से जमीन पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों का उपयोग किया था। हमलों में सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस हमले में पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर स्वीडिश मूल का एक और AEWC विमान नष्ट हो गया था। ANI के सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तानी हैंगर में लड़ाकू विमानों की मौजूदगी के बारे में हमें जानकारी है लेकिन हम जमीन पर विमानों के नुकसान की गिनती नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तानी वहां से मलबा भी नहीं निकाल रहे हैं।

राफेल और सुखोई-30 ने मचाई तबाही

भारतीय वायुसेना के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम्स ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को पकड़ लिया था। इसके बाद एयर डिफेंस के हमले के बाद उन्हें गायब होते देखा गया। पाकिस्तान के पंजाब में भारत के ड्रोन हमले में पाकिस्तानी वायुसेना का एक सी-130 परिवहन विमान तबाह हुआ। इसके बाद भारत के राफेल और सुखोई-30 विमानों ने पाकिस्तानी हैंगरों पर हमला किया जिसमें बड़ी संख्या में चीनी विंग लूंग सीरीज के ड्रोन नष्ट हो गए।

पाकिस्तान के UCAV और मिसाइलें भी तबाह

भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम्स की मदद से पाकिस्तानी एयर स्पेस में 10 से अधिक UCAV को तबाह किया गया। इसके अलावा पाकिस्तान द्वारा दागे गए क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को बड़े पैमाने पर रोका गया। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष 6-7 मई की रात को शुरू हुआ था। ये संघर्ष 10 मई की दोपहर तक चला। इसके बाद पाकिस्तान की सेना घुटनों पर आ गई और सीजफायर की मांग करने लगी, फिर सीजफायर का ऐलान हुआ।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close