September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

बिलासपुर में खौफनाक वारदात: महिला की हत्या, 7 घायल; अवैध संबंध के शक में परिवार पर हमला

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसी परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें 5 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश श्रीवास अपने दो बेटों के साथ गांव में शेख सलीम और चांदी खान को निशाना बनाने पहुंचे थे। लेकिन जब वे दोनों घर पर नहीं मिले तो गुस्से में पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बुजुर्ग महिला आंखें निकाल कर गला काटा
तीनों शेख सलीम के घर में घुस गए और परिवार की बुजुर्ग महिला सहित अन्य सदस्यों पर चाकू-तलवार से हमला कर दिया। पहले उन्होंने बुजुर्ग महिला मुदाद बेगम पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किया, उसकी आंखें निकाल कर गले में वार किया, जिससे खून से लथपथ महिला जमीन पर गिर गई। परिवार की अन्य महिलाएं बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उन पर भी वार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य हमले में घायल हो गए।

जो सामने आया उसे गाय-बकरी की तरह काटा
पीड़ितों ने बताया कि जो सामने आया उन्हें मारा। घायल छात्रा ने बताया कि दादी का गला रेत कर आंख निकाल लिए, भाई का चेहरा कट गया है। चाची पर भी हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। पीछे-पीछे गाड़ी में भरकर घायल महिला और पुरुष सदस्य भी थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुरेश और उनके बेटों ने मिलकर तलवार-चाकू से हमला किया है। उनके परिवार की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। उनकी हालत देखकर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया।

सुरेश श्रीवास की पत्नी के शेख सलीम के साथ थे संबंध
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हमले के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सुरेश श्रीवास की पत्नी के शेख सलीम के साथ संबंध थे। इसी विवाद के चलते पहले तलाक हुआ और फिर बदले की नियत से इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। शेख सलीम ऑटो चालक है। वह स्वसहायता समूह की महिलाओं को ऑटो में लाना-ले-जाना करता था। इस दौरान सुरेश श्रीवास की पत्नी से उसका कथित अवैध संबंध बन गया, जिस लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और झगड़े हो चुके थे।

आरोपी की पत्नी ने ले लिया था तलाक
सुरेश का आरोप था कि उसकी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़ दी है और 3-4 महीने पहले तलाक ले लिया है। इसी विवाद के चलते उसने अपने बेटों के साथ हमला किया। घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close