July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन, MSP पर मूंग खरीद और खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM आवास घेरने की तैयारी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bhopal Kisan Andolan: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। मूंग दाल की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे जाने और खाद वितरण में लागू टोकन सिस्टम समाप्त करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी में हैं, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

वीर सावरकर सेतु पर पांच लेयर की बैरिकेडिंग

किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वीर सावरकर सेतु पर पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही बड़े वाहनों और बसों को भी सड़क पर खड़ा कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान सेतु के आसपास जुटने लगे हैं। बैरिकेडिंग को लेकर किसानों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

आंदोलन के चलते स्कूलों में छुट्टी

मंगलवार को किसान आंदोलन के कारण होशंगाबाद रोड पर लंबा जाम लग गया था। इसे देखते हुए बुधवार को इस क्षेत्र के कई निजी स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

क्या हैं किसानों की प्रमुख मांगें?

किसानों की मुख्य मांग है कि सरकार मूंग की पूरी फसल MSP पर खरीदे। किसानों का कहना है कि वर्तमान में केवल करीब 25 प्रतिशत उपज की ही सरकारी खरीद हो रही है, जबकि शेष फसल उन्हें खुले बाजार में कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसके अलावा किसान खाद वितरण के लिए लागू टोकन व्यवस्था को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा व्यवस्था के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है और खेती का काम प्रभावित हो रहा है।

फिलहाल राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील कर रही है, जबकि किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close