July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगत

राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर-2 में, IPL में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 29 गेंदों में जड़े 97 रन

Vaibhav Suryavanshi Records: राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Vaibhav Suryavanshi Records: जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वे IPL इतिहास में एक सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव ने इस सीजन अपने छक्कों की संख्या 65 तक पहुंचा दी और क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गेल ने 2012 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

20 गेंद से कम में पांचवीं फिफ्टी

वैभव ने IPL में पांचवीं बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन की बराबरी कर ली, जबकि शीर्ष पर अभिषेक शर्मा हैं।

सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी

16 गेंद में फिफ्टी लगाकर वैभव ने IPL प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले सुरेश रैना ने 2014 में यह कारनामा किया था।

पावरप्ले में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

वैभव ने पावरप्ले में 23 गेंदों पर 71 रन बनाए और इस सीजन पावरप्ले में कुल 490 रन पूरे कर लिए। उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा एक IPL पारी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया।

12 छक्कों से रचा इतिहास

वैभव IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

अनकैप्ड बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन

इस सीजन 680 रन के साथ वैभव अब IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा।

राजस्थान ने भी बनाए बड़े रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 243 रन बनाए, जो IPL प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। टीम ने 17 छक्के और 37 बाउंड्री लगाकर भी रिकॉर्ड की बराबरी और नया कीर्तिमान बनाया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close