
IND Vs NZ Test Match : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच जारी है। पहले दिन 86 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को दूसरे दिन बेहतरीन आगाज दिया। दूसरे दिन पंत ने लगातार 2 चौके जड़ भारत का स्कोर 86 रन से आगे बढ़ाया। एजाज पटेल दिन का पहला ओवर करने आए जिसमें पंत ने तीन चौके जड़ अपने इरादे साफ कर दिए। दूसरे दिन के आगाज के साथ ही पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा और पहले से क्रीज पर मौजूद शुभमन गिल से के तुरंत बाद ही अर्धशतक पूरा कर लिया। पंत ने सिर्फ 36 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान रच दिया।



