April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 14 September 2024 : व्यापार में सफलता..! कर्ज से मुक्ति..जानें कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़े पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 September 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगने की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Rashifal 14 September 2024 : भोपाल। ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना ​राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगने की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध सिंह राशि में। शुक्र और केतु कन्या राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में। चंद्रमा मकर राशि में, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान अच्छा चल रहा है। व्यापार भी सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अभी मध्यम चल रहा है। व्यापार मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि लेकिन गृहकलह। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जुबान के कारण क्लेश मिल सकता है। अभी रुपए-पैसे कहीं न लगाएं, निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान व व्यापार अभी मध्यम है। पहले से बेहतर थोड़ा जरूर रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम-संतान, व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close