Team India won bronze medal : नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां टीम इंडिया ने हॉकी मैच जीतकर एक मेडल अपने नाम किया है। इंडिया और स्पेन के बीच पेरिस ओलंपिक का हॉकी का कांस्य पदक मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 2-1 से जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। लंबे समय के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारत ने कांस्य पदक हॉकी में जीता था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए उन्होंने किए।
लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता
बता दें कि हॉकी टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले उन्होंने टोक्यों ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ये दूसरी बार भारतीय हॉकी टीम के इतिहास में हुआ है, जब भारत ने लगातार दो बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले भारत ने 1968 और 1972 ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
भारतीय हॉकी टीम के नाम सबसे ज्यादा 8 गोल्ड
बता दें कि हॉकी के इतिहास में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 8 गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया की झोली में 1 सिल्वर और 3 कांस्य पदक भी आए हैं। सन 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीजन में मेजर ध्यान चंद की अगुवाई में टीम इंडिया ने 29 गोल किए और एक भी गोल नहीं खाया था। दिलचस्प रूप से भारत ने 1928 से 1956 तक हुए सभी 6 सीजन में गोल्ड जीते थे।




