April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

सीएम डॉ मोहन यादव के स्पेन दौरे का तीसरा दिन, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल

CM Mohan Yadav Visit Spain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिन की शुरुआत बार्सिलोना के प्रमुख समुद्री और लॉजिस्टिक्स केंद्र ‘मर्कारबेना’ के दौरे से होगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Mohan Yadav Visit Spain: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्पेन दौरे के तीसरे दिन 18 जुलाई को मध्यप्रदेश की वैश्विक क्षमताओं को दर्शाने और निवेश सहयोग को सशक्त करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिनभर की गतिविधियां निवेश, स्मार्ट सिटी विकास, नवाचार और प्रवासी सहभागिता जैसे विविध पक्षों को समेटे हुए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री की भूमिका निर्णायक है।

मर्कारबेना भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिन की शुरुआत बार्सिलोना के प्रमुख समुद्री और लॉजिस्टिक्स केंद्र ‘मर्कारबेना’ के दौरे से होगी। यूरोप के इस प्रमुख आपूर्ति श्रृंखला हब से मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स सेक्टर की संभावनाओं को समझने और यूरोपीय मॉडल से सीखने का अवसर मिलेगा।

बार्सिलोना बिजनेस फोरम    

‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ थीम पर आधारित फोरम में स्पेनिश उद्योग जगत, कॉरपोरेट समूहों और संस्थागत निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं को प्रस्तुत किया जाएगा। फोकस प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, प्राथमिक सेक्टर, अधोसंरचना परियोजनाओं और ग्लोबल पार्टनरशिप मॉडल पर रहेगा।

वन-टू-वन बैठकें

मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योगपतियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और संभावित निवेशकों के साथ व्यक्तिगत निवेश प्रस्तावों पर ठोस चर्चा करेंगे।

स्मार्ट सिटी और नवाचार केंद्र भ्रमण  

दोपहर बाद डॉ. यादव बार्सिलोना के स्मार्ट सिटी और नवाचार केंद्रों का दौरा करेंगे। शहरी प्रबंधन, हरित प्रौद्योगिकी, डेटा-ड्रिवन सर्विस मॉडल और स्टार्टअप सहयोग की अवधारणाओं का अवलोकन होगा। मध्यप्रदेश के स्मार्ट सिटी मॉडल के लिए तकनीकी साझेदारियों की संभावनाएँ तलाशी जाएंगी।

निवेश प्रोत्साहन चर्चाएँ  

निवेश प्रोत्साहन विभाग के साथ मिलकर प्रदेश के प्रतिनिधि संभावित सहयोग की दिशा तय करेंगे।

‘प्रवासी एवं फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’ समारोह  

दिन का समापन यूरोप में बसे प्रवासी भारतीयों, व्यवसायियों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के साथ आत्मीय संवाद के साथ होगा। मुख्यमंत्री प्रवासी समुदाय की प्रतिबद्धता को सम्मानित करेंगे और उन्हें मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आमंत्रण देंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close