Pandit Dhirendra Shastri News : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- ‘जो बंगाल में हुआ वह मध्य प्रदेश में भी होगा’
Pandit Dhirendra Shastri News : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- 'जो बंगाल में हुआ वह मध्य प्रदेश में भी होगा'
रतलाम: Pandit Dhirendra Shastri बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज पहली बार रतलाम पधारे। जहां वे शहरवासियों को एकजुटता का संदेश देते नजर आए। यहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर बयान देते हुए कहा कि भारत के हिंदू तुम अपनी बुजदिली छोड़ दो। जो पश्चिम बंगाल में हुआ वह मध्यप्रदेश में भी होगा, रतलाम मे भी होगा, तुम्हारे घर में भी होगा तुम्हारे मोहल्ले में भी होगा। वर्तमान समय भगाने का नहीं हिंदुओ जागने का है। कहा तक भागोगे , कश्मीर से भागे, मणीपुर से भागे बंगाल से भागे, मध्य प्रदेश से भी भागोगे, एक दिन ऐसा आएगा कि जाओगे कहां हिंदुओं । बुज़दिली नहीं छोड़ी तो भागते रहोगे लूटते रहोगे , पीटते रहोगे।
Pandit Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मुझे मुसलमानों से दिक्कत नहीं है लेकिन कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। उन्होंने रतलाम वासियों से देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से एक घंटे का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि लोग आत्ममंथन करें जन जागरण करें हनुमान चालीसा का पाठ करें और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अपना सहयोग जरुर दें।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री निजी ज्वेलर्स के आग्रह पर रतलाम पधारे थे । उन्होंने शहर वासियों को भरोसा दिलवाया कि वें जल्द ही रतलाम में दिव्य दरबार लगाएंगे ताकि सबको इसका लाभ मिल सके । उन्होंने युवाओं से नींद, नशा और पर-नारी छोड़ने की अपील की और इसका संकल्प भी दिलवाया।




