July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Haryana CM Oath Ceremony : हरियाणा में 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी समेत ये नेता होंगे शामिल

Haryana CM Oath Ceremony : हरियाणा में 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी समेत ये नेता होंगे शामिल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Haryana CM Oath Ceremony : हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदल गई है। अब नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर की बजाय 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि, तारीख में बदलाव किया गया है। अब तक इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर बताई गई थी। ऐसे में अब तक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तीन बार तारीख बदली जा चुकी है।

दरअसल, प्रदेश के कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी को शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक चली। खबर है कि बैठक में शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की गई है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव हुआ है। नायब सिंह सैनी आज दिल्ली से हरियाणा के लिए रवाना हो जाएंगे। हरियाणा में पहले सीएम कुरूक्षेत्र जाएंगे और फिर शाम को लाडवा में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब छह बजे नायब सिंह सैनी पंचकूला जाएंगे और शालीमार गार्डन में होने वाले दशहरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि सीएम का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है वहीं इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की खबर है। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close