July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक: BSF को 45 दिन में जमीन हस्तांतरण और कई बड़े फैसले

West Bengal Cabinet Meeting: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की शपथ लेने के बाद सोमवार को उनकी कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न हुई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

West Bengal Cabinet Meeting: कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की शपथ लेने के बाद सोमवार को उनकी कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा अग्निमित्रा पॉल, खुदीराम टुडू, अशोक कीर्तनिया और निशित प्रामाणिक शामिल हुए।

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बैठक के बाद कहा कि उनकी सरकार “सुशासन, सुरक्षा और डबल इंजन सरकार” के सिद्धांत पर काम करेगी और पीएम मोदी के मंत्र ‘भय आउट- भरोसा इन’ के तहत जनता का भरोसा, सुरक्षा और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले:

  • सीमा सुरक्षा: BSF को बॉर्डर पर आवश्यक जमीन 45 दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश।
  • केंद्रीय योजनाएं: आयुष्मान भारत, PM किसान बीमा, PM श्री, उज्ज्वला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं में राज्य की भागीदारी सुनिश्चित।
  • प्रशासनिक सुधार: IAS अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा और राज्य प्रशासन को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अनुरूप बनाया जाएगा।
  • युवाओं के लिए: सरकारी नौकरी की अधिकतम आयु सीमा 5 साल बढ़ाई गई।
  • जनगणना: गृह मंत्रालय के 16 जून 2025 के निर्देशों के अनुसार जनगणना तुरंत लागू की जाएगी।
  • शहीदों को श्रद्धांजलि: बीजेपी के 321 शहीदों को नमन, राजनीतिक हत्याओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई।

सीएम ने जनता और चुनाव कर्मियों, राज्य और कोलकाता पुलिस सहित सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार नीति पर आधारित और जनता के लिए काम करेगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close